25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi By-Election Result 2023: घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की शानदार जीत, 42 हजार से अधिक वोटों का रहा अंतर

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले इस सीट पर रुझान आएंगे और फिर यही रुझान नतीजों में बदल जाएंगे। यहां उपचुनाव के लिए वोटिंग 5 सितंबर को हुई थी।

5 min read
Google source verification

मऊ

image

Aman Pandey

Sep 08, 2023

sudhakar_singh_wins_1.jpg

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। घोसी सीट पर बीजेपी के दारा सिंह चौहान का सपा के सुधाकर सिंह से मुकाबला है। इस सीट को जीत के लिए सपा और भाजपा ने अपनी ताकत लगा दी ‌थी।

Sep 8, 2023 | 07:10 PM
घोसी उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इस उपचुनाव में सपा को कुल 124427 वोट मिले। वहीँ, बीजेपी को कुल 81668 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 07:00 PM
घोसी उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 33वें राउंड तक 124427 वोट मिले। भाजपा के दारा सिंह चौहान दूसरे नंबर पर हैं। सुधाकर सिंह 42759 वोट से आगे हैं। बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह को कुल 81668 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 06: 30 PM
सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार

31वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार है। अब तक की गिनती में सुधाकर सिंह को 118394 जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 78669 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 05: 40 PM
28वें राउंड की गिनती के बाद भी सपा मजबूत
1,88,899 वोटों की गिनती में सपा के खाते में अब तक 107524 वोट तो वहीं भाजपा को 71781 वोट मिले हैं। अब तक 1488 लोगों ने नोटा दबाया।

Sep 8, 2023 | 05: 00 PM
26वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 35033 वोटों से आगे चल रहे हैं।

25वें राउंड में सुधाकर सिंह 33782 वोट से आगे
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 33,782 वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, इस पर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घोसी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं।

Sep 8, 2023 | 04: 15 PM
23वें राउंट की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार
23वें राउंट की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी की बढ़त लगातार बरकरार है। 22वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 84417 वोट मिल चुके थें। 23वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कुल 88701 मत प्राप्त हुए हैं। वहीँ, बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह को 60712 मत प्राप्त हुए हैं।

Sep 8, 2023 | 03: 50 PM
समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार
22 राउंट की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 22वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 84417 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 58684 वोट प्राप्त हुए हैं।

Sep 8, 2023 | 03: 05 PM
18वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 24603 वोट से आगे
घोसी उपचुनाव रिजल्ट के 18वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 46533 मत हासिल हुए हैं। वहीँ, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 24603 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक कुल 71136 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 01: 45 PM
16 वा राऊंड सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 22132 वोटो से आगे

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बढ़त अब 22132 वोटों की हो गई है। उन्हें अब तक 63050 वोट मिले हैं। दारा सिंह चौहान को 40918 मत हासिल हुए हैं।

सुधाकर सिंह को अब तक 54963 वोट मिले हैं
घोसी में 14 राउंड के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर 19028 वोटों के अंतर से अपनी बढ़त मजबूत कर ली है. सुधाकर सिंह को अब तक 54963 वोट मिले हैं, वहीं चौहान को 35935 वोट मिले हैं.

Sep 8, 2023 | 01: 45 PM
सुधाकर सिंह ने बनाई 18 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त
घोसी में 13वें राउंड के बाद सुधाकर सिंह 19444 वोट से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान भाजपा को 32400 वोट मिले हैं, जबक‌ि सुधाकर सिंह को 51844 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 01: 15 PM
सुधाकर सिंह ने बनाई 18 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त
घोसी में 12वें राउंड के बाद सुधाकर सिंह 18215 वोट से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को 48202 और दारा सिंह चौहान को 29987 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 12: 30 PM
सुधाकर सिंह को 15732 वोटों की बढ़त

घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को अबतक 43832 वोट मिले हैं। वहीं दारा सिंह चौहान 28100 वोट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। सुधाकर सिंह 15732 वोटों की बढ़त के आगे चल रहे हैं।

Sep 8, 2023 | 12: 15 PM
सुधाकर सिंह 12132 वोट से आगे

10वें चरण की गणना के बाद सुधाकर सिंह को 38633 वोट मिले हैं। जबकि दारा सिंह चौहान को अब तक 26496 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 12132 वोट से आगे हो गए हैं।

Sep 8, 2023 | 12: 15 PM
6885 वोट से सुधाकर सिंह आगे
आठवें राउंड की गिनती के बाद सुधाकर सिंह को 29030 वोट मिले हैं, जबकि चौहान को अब तक 22145 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 12: 01PM
7वें राउंड की मतगणना पूरी
सुधाकर सिंह 36496
दारा सिंह चौहान 18311

Sep 8, 2023 | 11: 15AM
घोसी उपचुनाव के 6वें राउंड की मतगणना पूरी

Sep 8, 2023 | 11: 00AM
सुधाकर सिंह ने 7019 वोट से बनाई बढ़त

घोषी उपचुनाव में पांच राउंड की गिनती हो चुकी है। पांचवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने 7019 वोट की बढ़त बना ली है। सपा उम्मीदवार को अबतक 18946 वोट मिले हैं.।बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 11927 मत प्राप्त हुए हैं।

Sep 8, 2023 | 10: 30AM
चौथे चरण की गणना पूरी

कुल

Sep 8, 2023 | 10: 20AM
सुधाकर सिंह ने तीसरे राउंड में बढ़ाई बड़ी बढ़त

संबंधित खबरें

सुधाकर सिंह ने तीसरे राउंड के बाद अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। सपा के सुधाकर सिंह को 10334 और भाजपा दारा सिंह चौहान को 8342 वोट मिले हैं। इसी के साथसुधाकर 1992 वोट से आगे चल रहे हैं।

Sep 8, 2023 | 09: 32AM
दूसरे राउंड की गिनती पूरी

Sep 8, 2023 | 09: 32AM
पहले राउंड की गिनती पूरी

पोस्ट वॉलेट की पहली राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सुधाकर सिंह को पहले राउंड में बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान से 78 वोट से आगे चह रहे हैं।

Sep 8, 2023 | 09: 30AM
सुधाकर सिंह 300 वोट से आगे

पोस्ट वॉलेट में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह 200 वोट से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को पहले राउंड में 3500 वोट मिले हैंं, जबकि बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान हो 3200 वोट मिले हैं।

Sep 8, 2023 | 08: 30AM
पोस्ट वैलेट हो रही है की गिनती

पहले राउंड में बैलेट पेपर की काउंटिंग हो रही है। सीसीटीवी से मतगणना की निगरानी की जा रही है। काउंटिंग को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं। मतगणना केंद्र सहित पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी मे तब्दील है। यूपी पुलिस के साथ सीआरपीएफ और आरएएफ के जवान भी तैनात हैं।

Sep 8, 2023 | 08:00 AM
Ghosi Bypolls Result 2023

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट पर 5 सितंबर को हुए चुनाव के बाद आज परिणाम आ जाएंगे। इससे पहले सपा और उसके गठबंधन के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की रखवाली करते देखे गए।

Sep 8, 2023 | 07:30 AM
14 टेबलों पर मतगणना
जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना 14 टेबलों पर होगी। इसके लिए 19 मतगणना टीमें बनाई गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हुए थे

Sep 8, 2023 | 07:00 AM
50.30 प्रतिशत मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश के घोसी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव में ‘इंडिया’ ने संयुक्त मोर्चा बनाया था। यहां लगभग 50.30 प्रतिशत मतदान ही दर्ज किया गया। मऊ के जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल ने मंगलवार की देर शाम बताया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में शाम छह बजे तक औसत 50.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला।