
Gang Rape :
मऊ में गैंगरेप : मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के पांच युवकों पर हैवानियत करने का आरोप है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब किशोरी घर से अकेले शौच के लिए निकली थी। घटना का वीडियो भी आरोपियों ने बनाया और किसी को घटना के बारे में बताने पर वायरल करने की धमकी दी। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि आज शाम लगभग 4:30 बजे रानीपुर थाना पर एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है। जिसमें दिनांक 2-12-2023 को शाम 8:00 बजे पांच व्यक्तियों द्वारा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना अंकित की गई है।
इस घटना के संबंध में एक वीडियो भी प्राप्त हुआ है। जिसको देखने से प्रथम दृष्टिया पीड़िता के साथ जोर-जबरदस्ती करना प्रतीत नहीं हो रहा है। क्योंकि पीड़िता नाबालिग है इसलिए पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गई है, जो संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।
Updated on:
20 Dec 2023 10:04 pm
Published on:
20 Dec 2023 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
