
मौसम समाचार,
जून का महीना शुरू हो चुका है। जून में अगले 5 दिनों तक तापमान कहर बरसाने वाला है। तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। लोग गर्मी से बुरी तरह परेशान हो सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश को प्रभावित कर रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ निचले क्षोभ मंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अवस्थित द्रोणी के पूर्वी दिशा में खिसकने के कारण अब बारिश नहीं होगी। प्रदेश के आसपास कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय न होने के कारण 06 जून से वर्षा का वर्तमान दौर थम जाएगा।
यूपी में 11 जून से फिर शुरू हो सकती है बारिश:गर्म सतही पछुआ हवाओं के प्रभाव से आगामी 4-5 दिन में तापमान में 4-6°C की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद पुरवा हवाओं के चलने से 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश से वर्षा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। मऊ जिले में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।
Updated on:
06 Jun 2025 04:17 pm
Published on:
06 Jun 2025 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
