
Chhath Puja: लोक महापर्व छठ पूजा की पावन बेला पर सोमवार की शाम डूबते सूर्य और मंगलवार की भोर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य देव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। तमसा नदी के राजघाट और रामघाट पर श्रद्धालुओं की हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।
घाटों पर प्रशासन और नगर पंचायत की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी सहित पुलिस व महिला पुलिस बल लगातार गश्त पर रहे। वहीं, मेले की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदु देवी और चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड की सक्रिय भूमिका रही।
दोनों घाटों पर व्रती महिलाओं को निःशुल्क दूध, जल व आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। दीपक गुप्ता डायमंड के निर्देशन में सफाई, लाइटिंग, झालर, फूलमालाओं से सजे घाटों ने पूरे क्षेत्र को रोशन कर दिया।
छठ पर्व को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदु देवी के निर्देश पर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने तमसा नदी के राजघाट और रामघाट पर निःशुल्क दूध वितरण की व्यवस्था की। इस पहल से व्रती महिलाओं को काफी राहत मिली और उन्हें दूध के लिए भटकना नहीं पड़ा।
घाटों पर सफाई, सुंदरीकरण, लाइटिंग और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी। दीपक गुप्ता डायमंड की इस सेवा भावना से प्रसन्न होकर महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद व स्नेह प्रदान किया। घाटों पर जगह-जगह लगाए गए पोस्टर, बैनर, लाइटिंग और फूल सजावट ने छठ महापर्व को और भी भव्य रूप दिया।
Updated on:
27 Oct 2025 10:31 pm
Published on:
27 Oct 2025 10:31 pm
