23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजगर निगल गया जिंदा गीदड़, मुंह से निकाला बाहर, दृश्य देखकर ग्रामीण रह गए सन्न

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में एक विशालकाय अजगर प जिंदा गीदड़ निगल गया। इसके बाद अजगर ने मुंह के बाहर गीदड़ को निकाला। दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 26, 2023

meerut news

मेरठ सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में ईंख के खेत में गीदड़ को निगलता अजगर।

मेरठ के कुशावली गांव के जंगल में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर का ऐसा रूप देखा जिसे देखकर वो सन्न रह गए। खेत में विशालकाय अजगर जिंदा गीदड़ पर कुंडली मारे हुए था। गीदड़ अजगर के पंजे से निकलने के लिए छटपटा रहा था। किसी की हिम्मत अजगर के पास जाकर गीदड़ को छुड़ाने की नहीं हो रही थी। इसके बाद अजगर पूरा गीदड़ ही निगल गया। इसके बाद अजगर ने कुछ देर बाद मुंह के बाहर से गीदड़ को बाहर भी निकाल दिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। मेरठ में सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में गन्ने के खेत में सोमवार को यह नजारा दिखाई दिया।

विशालकाय अजगर खेत में देख किसानों में हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा कि दस फीट से अधिक लंबा विशालकाय अजगर, गीदड़ का शिकार कर रहा है। जिसके कुछ देर में देखते ही देखते गीदड़ को पूरी तरह अंदर निगल लिया। इस दौरान खेत के चारों ओर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसानों ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले अजगर ने अपने मुंह से गीदड़ निगलकर फिर बाहर निकाल चुका था। यह दृश्य देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। बताया गया कि गीदड़ मर चुका है।

यह भी पढ़ें : मेरठ मेट्रो के एस्कलेटर्स में मजबूत पकड़ के लिए होगें "V" प्रकार के हैंडरेल, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

वन विभाग टीम ने अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गई। ग्रामीणों के अनुसार, जिस समय वन विभाग टीम पहुंची, तब तक अजगर अपने मुंह से गीदड़ को बाहर निकाल कर गन्ने के खेत में घुस रहा था। लेकिन टीम ने अजगर को पकड़ लिया।