12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुआ ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो, पूर्व डीजीपी को दी चुनौती

मेरठ में पुलिस हिरासत से फरार ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट किया है। कुख्यात ने ये मैसेज फ्रांस से पोस्ट किया है।  

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 10, 2023

इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुआ ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो, पूर्व डीजीपी को दी चुनौती

कुख्यात माफिया ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो

मेरठ से 2019 में फरार हुए कुख्यात बदन सिंह बद्दों फिर सक्रिय हो गया है। ढाई लाख रुपए का इनामी बदन सिंह बद्दो इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालता रहता है। इस बार वह पूर्व डीजीपी ब्रजलाल की एक किताब के बारे में पोस्ट डालकर सुर्खियों में आ गया है।


यह भी पढ़ें : Video; छात्रा ने लगाई मौत की छलांग, देखे वीडियो

बता दें कि 2019 में कुख्यात बदन सिंह बद्दो मेरठ के एक होटल से फरार हो गया था। अपनी फरारी के बाद से कुख्यात बदन सिंह बद्दो इंस्टाग्राम पर और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर एक्टिव रहता है। ढाई लाख के इनामी बद्दो ने फिर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है।


यह भी पढ़ें : Video; मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आए आमने-सामने, देखे किस तरह हुई पत्थरबाजी


बताया गया है कि बदन सिंह बद्दो ने एक पोस्ट में पूर्व आईपीएस अधिकारी बृजलाल की किताब के 10 पन्ने एडिट करके शेयर किए हैं। कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो उत्तर प्रदेश पुलिस का ढाई लाख का वांटेड अपराधी है।

पीएम मोदी की रैली के दौरान फरार हुआ था बदन सिंह बद्दो
बता दें बदन सिंह बद्दो मेरठ से 28 मार्च 2019 को फरार हुआ था। 28 मार्च को मेरठ में पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान गाजियाबाद में पेशी पर आए बदन सिंह बद्दो पुलिस हिरासत में मेरठ पहुंचा और एक होटल में रुककर पुलिस टीम को दावत दी। इसके बाद फरार हो गया। मेरठ पुलिस महीनों तक तलाशती रही लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।


यह भी पढ़ें : video: 22 लाख रुपए के विवाद में मारी गोली, देखे वीडियो

कभी नीदरलैंड तो कभी इंग्लैंड
उसके बाद से आज तक बदन सिंह बद्दो फरार है। बदन सिंह बद्दो कभी नीदरलैंड में होता है तो कभी ऑस्ट्रेलिया या फ्रांस में। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह हमेशा सक्रिय रहता है और पोस्ट डालता है। बदन सिंह बद्दो ने इंस्टाग्राम पर पूर्व आईपीएस अधिकारी बृजलाल की किताब 'पुलिस की बारात' के पन्ने एडिट करके पोस्ट किए हैं।


यह भी पढ़ें : Video; अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

बता दें पूर्व आईपीएस और भाजपा नेता बृजलाल के खिलाफ बदन सिंह बद्दो हमेशा ऊलजलूल लिखता है। बदन सिंह बद्दो ने पूर्व आईपीएस की किताब "पुलिस की बारात" की 10 तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें बदन सिंह बद्दो कहना चाहता है कि इस किताब में बृजलाल ने अपने बारे में काफी कसीदे लिखे हैं लेकिन, सच्चाई यह है जो वह पोस्ट कर रहा है। इस किताब को इस तरीके से लिखा जाना चाहिए था।