18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: सीए बताकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार, महिला समेत दो गिरफ्तार

Highlights ठगी के सहारे कर चुके हैं करोड़ों के वारे-न्यारे तीन आरोपियों में से एक की पुलिस को तलाश 25 लाख रुपये के मामले में किया गिरफ्तार  

less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। कई महीनों से 25 लाख की ठगी के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सिविल लाइन पुलिस ने उसे धर दबोचा। मामले में महिला आरोपी पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धर्मगुरुओं ने हिंसक गतिविधियों से परहेज और भाईचारे को बढ़ाने का किया आह्वान

शास्त्रीनगर के अरुण ग्रोवर के साथ लोन दिलाने की एवज में 25 लाख रुपए की ठगी हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी कनिका स्वामी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिला खुद को सीए बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाती फिर लोन दिलाने के नाम पर उन्हें अपना शिकार बनाया जाता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कनिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: साइड नहीं देने पर बीच सड़क पर युवक को बेल्ट से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

दूसरा आरोपी हिमांशु रविवार देर रात सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में तीसरा आरोपी उमेश अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जाता है कि तीनों लोगों ने बड़े पैमाने पर लोगों को अपना शिकार बनाया था। जिनकी तलाश में मेरठ पुलिस कई महीनों से थी। अभी तक आरोपी करोड़ों रुपये की रकम ठगी के सहारे डकार चुके हैं।