16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sushma Swaraj Women Award 2023: देश की 21 महिलाओं का मेरठ में हुआ सम्मान

बाईपास स्थित एक निजी विवि में आयोजित कार्यक्रम में सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2023 से 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 09, 2023

Sushma Swaraj Women Award 2023: देश की 21 महिलाओं का मेरठ में हुआ सम्मान

Sushma Swaraj Women Award 2023: देश की 21 महिलाओं का मेरठ में हुआ सम्मान

राष्ट्रीय पत्रिका हरित पर्याय के छठे स्थापना दिवस पर हरित पर्याय पत्रिका एवं कला संकाय विभाग स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2023 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वीर शहीद कैप्टन विजयंत थापर की मां तृप्ता थापर, प्रो.शल्या राज, सदस्य महिला आयोग यूपी राखी त्यागी रहीं। विशेष अतिथि के रूप में कुलपति मेजर जनरल थापियाल एवं अमरदीप रहे।

कार्यक्रम में देश की 21 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया गया।

पर्यावरणविद डा. मधु वत्स ने बताया कि सुषमा स्वराज ने उन्हें 2016 में नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया था। उन्हीं को श्रद्धांजलि देते हुए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलासंकाय के छात्र—छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन विचित्रा कौशिक ने किया। हरित पर्याय पत्रिका की 6 साल की यात्रा का विवरण जीसी शर्मा डीवाईएसपी सेवानिवृत्त ने दिया।

अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजिका, पत्रिका की संपादक डॉ. मधु वत्स पर्यावरणविद व प्रकाशक अश्वनी वत्स, प्रोफेसर पिंटू मिश्रा एवं रंगमंच के संस्थापक ओम दत्त राजपूत ने किया।

ओडी राजपूत को विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और सम्मानित महिलाओं ने अवार्ड के लिए धन्यवाद दिया।

सेवानिवृत आईएएस डॉ. प्रभात राय संरक्षक हरित पर्याय ने धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में जिन महिलाओं को सम्मानित किया उसमे प्रो.चारु स्मिता, डॉ. शिप्रा मिश्रा, डी आरडीओ निदेशक,डॉ. हिमानी अग्रवाल, डॉ. आभा भारत शाह, शर्मिला सिंह, डॉ. शालिनी पांडेय, ममता नौगरैया, विनेश शर्मा, गुरुप्यारी सत्संगी,डॉ. रत्ना गुप्ता, मनीषा पंकज, अनिता त्रिपाठी, रश्मि मिश्रा, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. भावना ग्रोवर, हिमा अग्रवाल, विचित्रा कौशिक, डॉ. रीमा वार्ष्णेय, नूपुर अग्रवाल और गीता शर्मा रही।