सीएमओ (CMO Meerut) डा. राजकुमार के अनुसार नए मरीजों में 17 साल का किशोर जली कोठी का है जो 18 मई को खैरनगर निवासी मरीज के संपर्क में आया था। 31 साल का एक युवक और 22 साल की युवती खैरनगर क्षेत्र से हैं, जो 16 मई को कोरोना संक्रमित आशा कार्यकर्ता के संपर्क में आए थे। 18 साल का युवक अतराड़ा खरखौदा से है। बताया गया कि मेरठ में 376 में 233 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 23 की मौत हो चुकी है। मेरठ जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से मेरठ में 23वीं मौत हो गई। मिष्ठान और कपड़ा व्यापारी विपिन रस्तोगी (62) की मौत के बाद आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार को विपिन रस्तोगी समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। मेरठ में अब तक 376 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 23 की मौत हो चुकी है, 233 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।