12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PVVNL Meerut : प्रदेश के इन गांवों को अब 24 घंटे विद्युत ​आपूर्ति, शासन को भेजा प्रस्ताव

PVVNL Meerut मेरठ के कुछ गांवों को अब महानगर की तरह ही विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए पीवीवीएनएल अधिकारियों ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। वहीं गांवों की बिजली लाइनें, आपूर्ति नेटवर्क और फीडर दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बता दें इन गांवों के निगम क्षेत्र में आने के बाद भी 18 घंटे विद्युत आपूर्ति ही हो रही थी। लेकिन अब इनमें 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति का प्रस्ताव भेजा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 01, 2022

PVVNL Meerut : प्रदेश के इन गांवों को अब 24 घंटे विद्युत ​आपूर्ति, शासन को भेजा प्रस्ताव

PVVNL Meerut : प्रदेश के इन गांवों को अब 24 घंटे विद्युत ​आपूर्ति, शासन को भेजा प्रस्ताव,PVVNL Meerut : प्रदेश के इन गांवों को अब 24 घंटे विद्युत ​आपूर्ति, शासन को भेजा प्रस्ताव,PVVNL Meerut : प्रदेश के इन गांवों को अब 24 घंटे विद्युत ​आपूर्ति, शासन को भेजा प्रस्ताव

PVVNL Meerut महानगरों की तरह ही अब प्रदेश के कई गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। इन गांवों में अभी तक केवल 18 घंटे बिजली दी जाती थी। उसके अलावा अघोषित बिजली कटौती का कोई समय नहीं था। दरअसल निकाय चुनाव के नए परिसीमन में कई वार्डों का दायरा बढ़ाया जाने की तैयारी है। जिसमें कई गांव अब नगर निगम,नगर पालिका और नगर परिषद में शामिल किए गए हैं। नियमानुसार इन गांवों को नगर निगम सीमा में होने के कारण 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। लेकिन अभी यहां गांव के हिसाब से 18 घंटे की बिजली आपूर्ति की जाती है।


नगर निगम सीमा विस्तार के बाद जिन गांवों को शहरी क्षेत्र में शामिल किया है। उनके फीडर अलग कराकर, नई लाइनें बनाकर, बिजली आपूर्ति नेटवर्क मजबूत करने पर होने वाले खर्च का आंकलन कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा रहा है। इस प्रस्ताव पर जल्द कार्य किया जाएगा। और महानगर के गांवों को 18 के बजाए फिर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। एल ब्लाक शास्त्री नगर-हापुड़ रोड बिजलीघर से जुड़े कुछ ऐसे इलाके हैं जो शहर और गांव क्षेत्र के बीच हैं। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर का कहना है कि नगर निगम सीमा का विस्तार होने के बाद कुछ क्षेत्र ऐसे हैं। जहां शहरी क्षेत्र होने के बावूजद 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो पा रही है।


यह भी पढ़ें : Indian Railways News : रेलवे ने की व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के सुविधा शुल्क में बढ़ोत्तरी, सामान भाड़ा की दरें बदली

ऐसे क्षेत्र चिहिन्त कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे कि इन गांवों में भी निगम सीमा में आने के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा का कहना है कि मेरठ नगर निगम सीमा विस्तार के बाद कई क्षेत्र इसमें शामिल हुए लेकिन कई ऐसे इलाके हैं जहां अभी बिजली आपूर्ति गांव के हिसाब के हो रही है। ऐसे इलाकों को अब शहरी क्षेत्र के मुताबिक बिजली आपूर्ति होगी।