
मेरठ। कोरेाना के संक्रमण से मेरठ जनपद में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। मृतकों में एक आगरा का है। साथ ही आठ नए केस मिलने से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 320 तक पहुंच गई है। प्रदेश में आगरा के बाद मेरठ अब सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों का जनपद बन गया है। बता दें कि मेरठ में कोरोना से पीडित मरीजों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कालेज की व्यवस्था पर पहले से ही ऊंगली उठ रही है। वहीं एक दिन में तीन मौतों से मेरठवासी सहम गए हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि रशीदनगर निवासी 52 वर्षीया महिला को बीमारी के चलते परिजनों द्वारा शुक्रवार की शाम मेडिकल में भर्ती कराया गया था। महिला में कोरोना के लक्षण देखते हुए उसका टेस्ट कराने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। रात को मेडिकल में भर्ती इस महिला की मौत हो गई। शनिवार को महिला की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक अन्य भर्ती 68 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो चुकी है। ये शिवहरि कालोनी साबुनगोदाम के रहने वाले थे। वहीं आगरा निवासी विनोद राठौर दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में भर्ती किए गए थे। इनकी भी शनिवार की रात मौत हो गई।
जिसके बाद इन सभी के शव को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इसी के साथ मृतकों के परिजनों को एकांतवास केंद्र में भेजा जाएगा। महिला की मौत के बाद जिले में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा अब 19 हो गया है, जबकि कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है।
Published on:
17 May 2020 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
