
मेरठ. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी महिलाओं के प्रति हिंसा के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। महिलाएं सबसे अधिक घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। इसका पता इसी से चलता है कि राज्य महिला आयोज की सदस्य के सामने ही एक घंटे में 60 शिकायतें आ गईं। एक घंटे में महिला उत्पीड़न की इतनी शिकायतें देखकर वे भी हैरान हो गई।
60 शिकायतों में 45 का मौके पर निस्तारण किया
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या चन्द्रमुखी देवी ने सर्किट हाऊस में महिला समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लें व एफआईआर दर्ज करने में देरी न करें। इस अवसर पर कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 45 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई में सदस्या चन्द्रमुखी देवी ने महिलाओं से कहा कि वह अपने आपको अकेला न समझे।
महिला आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा हेल्पलाईन नंबर 7827170170 जारी किया गया है जो कि 24 घंटे संचालित है। उन्होंने कहा कि हैल्पलाईन नंबर पर महिलाएं अपनी शिकायते बता सकती है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या चन्द्रमुखी देवी ने बताया कि कोरोना काल में आयोग द्वारा वर्चुअल महिला जनसुनवाई भी की गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं की शिकायत पर एटीआर (एक्शन टैकन रिपोर्ट) जल्द से जल्द उपलब्ध कराये ताकि आयोग उस पर उचित कार्यवाही प्राथमिकता पर कराये। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनपदों का दौरा कर वहां महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराया तथा वह इसी क्रम में मेरठ में जनसुनवाई कर रही है।
एटीआर दस दिन में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश
उन्होंने बताया कि 85 अन्य मामलों में पुलिस विभाग से एटीआर प्राप्त हो गयी है जिस पर जल्द कार्रवाई की जायेगी। शेष मामलों की एटीआर दस दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये हैं। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद आदि पर कुल 60 शिकायते प्राप्त हुईं। जिनमें से 45 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश सदस्या द्वारा दिये गये।
इस अवसर पर सीओ रूपाली राय, एसओ संध्या सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन कुमार अजीत कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविन्द कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रही।
BY: KP Tripathi
Published on:
23 Sept 2021 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
