
Meerut Weather Update : 24 घंटे में हुई 78 मिलीमीटर बारिश, मेरठ एनसीआर में गिरा 9 डिग्री तापमान
Meerut Weather Update Today मानसून सीजन के अंतिम समय में पश्चिमी उप्र पर इंद्र देव मेहरबान हुए। शुक्रवार को मेरठ के अलावा गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि अगस्त में 80 फीसद कम बारिश हुई थी। गत गुरुवार को दिन से शुरू हुई बारिश आज अभी तक जारी है। बारिश से जहां तापमान गिरा है वहीं लोगों को गर्मी से निजात मिली है। गुरुवार को आठ मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में मेरठ में 78 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। शुक्रवार को पूरे दिन मेरठ और एनसीआर में बारिश होती रही।
आज शनिवार को भी मेरठ और पूरे एनसीआर के जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है।
मानसून के अंतिम समय में सितंबर की हो रही यह पहली बारिश है। लोगों ने घरों में बारिश का आनंद लिया। वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इस समय अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम बताया जा रहा है। इसके पहले सितंबर के शुरूआती दौर में बारिश न होने से गर्मी जोरों पर थी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 48 घंटे तक अभी मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य में प्रभावी निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। जो कि 48 घंटे तक सक्रिय रहने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते कई स्थानों पर भारी बारिश का अंदेशा है। आज भी बारिश की संभावना मेरठ, पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर जिलों में है।
वहीं पूर्वाेत्तर के जिलों लखनऊ और कानपुर में भी शुक्रवार को तेज बारिश हुई। पश्चिमी उप्र के जिलों बिजनौर,शामली, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को तड़के से ही रिमझिम बरसात शुरू हो गई थी। इस बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। इसके साथ बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों को खेत में गन्ने और चारे की फसल में बारिश से काफी राहत मिली है। बता दें कि इस बार औसत से काफी कम बारिश होने के कारण पश्चिमी उप्र के किसान परेशान थे। इस समय रिमझिम बारिश हो रही है, यह फसलों के लिए अमृत के समान है। बारिश से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकलने के कारण मौसम में उमस बनी हुई थी। जिससे लोग काफी परेशान थे।
Updated on:
17 Sept 2022 08:38 am
Published on:
17 Sept 2022 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
