14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क धमाके के साथ फटी तेजाब की कैन, एक दर्जन से अधिक झुलसे

सड़क पर तेजाब बेचने पर भले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन मेरठ में आज भी खुलेआम तेजाब गली—मोहल्लों में बेचा जा रहा है। इस पर न तो पुलिस का अंकुश है और उन प्रशासन की। पुलिस—प्रशासन की लापरवाही के कारण ही बीच सड़क तेजाब ने ऐसा कहर बरपाया कि उसकी जद में आकर 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 06, 2021

बीच सड़क धमाके के साथ फटी तेजाब की कैन, एक दर्जन से अधिक झुलसे

बीच सड़क धमाके के साथ फटी तेजाब की कैन, एक दर्जन से अधिक झुलसे

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब बीच सड़क पर तेज धमाके के साथ तेजाब से भरी कैन फट गई। तेजाब की कैन फटने से आसपास से गुजर रहे लोग उसकी जद में आ गए और गंभीर रूप से झुलए गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा—तफरी मच गई। जिस जगह भी तेजाब गिरा वहीं पर उसने कहर बरपाया। सड़क पर गिरने के बाद तेजाब ने उसको भी झुलसा दिया। जिससे सड़क का वो हिस्सा सफेद हो गया जहां पर तेजाब गिरा था।


लिसाड़ी रोड पर हुए एक हादसे से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लिसाडी रोड पर अंजुम पैलेस के समीप ही तेजाब की केन फटने से लगभग 15 लोग झुलस गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों केा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़े : किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेचने की फिराक में था प्रेमी, दिल्ली में दबोचा आरोपी

जानकारी के अनुसार ब्रहमपुरी थाना के अंजुम पैलेस के समीप ई रिक्शा में रखकर तेजाब की कैन ले जाई जा रही थी। तेजाब की केन सड़क पर गिरने से धमाके के साथ फट गई। कैन फटने से उसमें भरे तेजाब के छीटे आसपास से गुजर रहे लोगों पर पड़ गए जिससे वे बुरी तरह से झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को मेडिकल ले जाया गया है। वहीं तेजाब की केन लेकर जा रहा चालक ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ई—रिक्शा को थाने में लाकर खड़ा कर लिया गया है।