4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ के नामचीन स्कूल की छात्रा को स्पोर्ट्स टीचर ने किया अश्लील मैसेज, परिजनों का हंगामा

Meerut News: मेरठ के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल में कक्षा सात की छात्रा को स्पोर्ट्स टीचर वाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता था। छात्रा की शिकायत पर आज परिजन गर्ल्स स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 22, 2023

छात्रा को वाट्सएप अश्लील मैसेज भेजने वाला गर्ल्स स्कूल का स्पोर्ट्स कोच निलंबित

छात्रा को वाट्सएप अश्लील मैसेज भेजने वाला गर्ल्स स्कूल का स्पोर्ट्स कोच निलंबित

Meerut News: मेरठ के प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गर्ल्स स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा से स्पोर्ट्स टीचर अश्लील हरकत करता था और वाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता था। छात्रा की शिकायत पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जब प्रिंसपल से इस बारे में शिकायत की तो मामला दबाने की कोशिश की गई। परिजनों के हंगामे के बाद स्कूल प्रिंसपल ने स्पोर्ट्स टीचर को निलंबित कर दिया है। गर्ल्स स्कूल की छात्रा के साथ इस तरह का मामला शहर में चर्चा में बना हुआ है। बता दें गर्ल्स स्कूल मेरठ के नंबर वन स्कूल में शुमार हैं। स्कूल में मेरठ के अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यापारियों के अलावा संभ्रात परिवार की लड़कियां पढ़ती हैं। गर्ल्स स्कूल में एडमिशन होना ही अपने आप में बड़ी टेड़ी खीर मानी जाती है।

मेरठ कैंट क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली एक छात्रा के परिजन आज प्रिंसपल और प्रबंधन तंत्र से मिले। छात्रा के परिजनों का आरोप था कि गर्ल्स स्कूल का स्पोर्ट्स टीचर बेटी के वाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज और गंदे वीडियो फोटो भेजता है। परिजनों ने वाट्सएप पर आए मैसेज और वीडियो, फोटो स्कूल प्रबंधन और प्रिंसपल को दिखाए। जिसे देखने के बाद गर्ल्स स्कूल की प्रिंसपल और प्रबंधन तंत्र चुप हो गए।

यह भी पढ़ें : Meerut News: इस तरह से CV बनाने पर मिलेगी शर्तियां नौकरी, ऐसे करें सेवायोजन पोर्टल पर जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन

प्रिंसपल ने पिता-पुत्र स्पोर्ट्स टीचर को सामने बुुलाया। जिसके बाद स्कूल परिसर में काफी हंगामा हुआ। प्रिंसपल और प्रबंधन तंत्र ने इंटरनल जांच के नाम पर अभिभावक पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित छात्रा के अभिभावक स्पोर्ट्स टीचर पर कार्रवाई करने की बात पर अड़े हुए थे। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही।

इस पर बैकफुट पर आए स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर दोनों स्पोर्ट्स टीचर को निलंबित कर दिया। वहीं अभिभावक का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनसे अभद्रता की और बुरा बर्ताव किया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना कर उनके ऊपर इंटरनल जांच का दबाव बनाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था।