31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक के खाते में Aadhaar Card को लेकर यह जानकारी नहीं होगी आपके पास, जानिए इसके बारे में

बैंक में जब आप खाता खुलवाते समय Aadhar Card की फोटो काॅपी मांगी जाती है, लेकिन खाता खुलवाते समय बैंक जो आधार कार्ड की फोटो काॅपी ग्राहक से लेता है, वह मान्य नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 2:41 PM IST

meerut

बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड की फोटो काॅपी नहीं चलेगी, एेसा क्यों है जानिए जरा

मेरठ। आधार कार्ड को लेकर लोगों की तरह-तरह की शंकाएं आज भी हैं आैर विभिन्न विभाग लोगों को न तो इस संबंध में पूरी जानकारी देते आैर उन्हें गलतफहमी में रखते हैं। क्या आपको पता है कि बैंक में जब आप Account खुलवाने जाते हैं तो आपसे Aadhar card की फोटो काॅपी मांगी जाती है, ताकि बैंक उस ग्राहक के घर का स्थायी पता आैर उसका परिचय अपने दस्तावेजों में संलग्न कर सके। जाहिर है, आधार कार्ड लोगों के लिए बहुत जरूरी बन गया है, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी शायद ही हो कि खाता खुलवाते समय बैंक जो आधार कार्ड की फोटो काॅपी ग्राहक से लेता है, वह मान्य नहीं है। इसे खुद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्पष्ट किया है कि यदि बैंक खाता खुलवाने के फार्म के साथ ग्राहक से उसके आधार कार्ड की फोटो काॅपी लेता है, तो वह मान्य नहीं है आैर यदि उस ग्राहक के खाते से जुड़ी घपलेबाजी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उस बैंक की ही होगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इन जनपदों में अब विद्युत दुर्घटनाएं हुर्इ तो अफसरों आैर कर्मचारियों की खैर नहीं

Aadhar Card की फोटो काॅपी इसलिए मान्य नहीं

बैंक में खाता खुलवाने के लिए वहां उस ग्राहक से आधार कार्ड की फोटो काॅपी मांगी जाती है। आधार कार्ड जारी करने वाली यूआर्इडीएआर्इ ने खुद स्पष्ट किया है कि बैंक किसी के आधार कार्ड की फोटो काॅपी नहीं ले सकता, क्योंकि बैंक को इसकी प्रमाणिकता की जांच के लिए बायोमैट्रिक या आेटीपी आॅथेंटिकेशन भी करना होगा, जो बैंक अमूमन करता नहीं है। आधार कार्ड की ये जांच नहीं होने से कोर्इ भी किसी के आधार कार्ड की फोटो काॅपी से बैंक में खाता खुलवा लेगा। अगर खाता खुलने के बाद कोर्इ गड़बड़ी यदि होती है तो उसका जिम्मेदार बैंक माना जाएगा न कि खाता खुलवाने वाला ग्राहक। यूआर्इडीएआर्इ ने मीडिया के जरिए भी बार-बार इस तथ्य के बारे में साफ कहा है।

यह भी पढ़ेंः र्इपीएफ खाते की जानकारी सेकेंडों में पा सकते हैं आप, बस करना होगा यह काम

अार्इडीएआर्इ के ये साफ निर्देश

आधार कार्ड जारी करने वाली यूआर्इडीएआर्इ के साफ निर्देश हैं कि अगर बैंक बिना आेटीपी आैर ऑथेंटिकेशन के खाता खोलता है तो किसी भी नुकसान के लिए बैंक जिम्मेदार होगा, बैंक की इस गलती के लिए आधार कार्ड धारक जिम्मेदार नहीं होगा। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कोई किसी दूसरे के राशनकार्ड, वोटर आर्इकार्ड पर बैंक खाता खुलवा लेता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश