25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update Today: मेरठ सहित इन जिलों में आज मौसम साफ, यहां होगी बारिश; जानिए आज मौसम अपडेट

Weather Update Today: आज मेरठ सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन पश्चिम यूपी सटे उत्तराखंड में भीषण बारिश का आलर्ठ जारी किया गया है। दिल्ली-NCR में आज मौसम शुष्क रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 8 Oct 2023, 8:58 AM IST

today weather update

आज मेरठ सहित यूपी में साफ रहेगा मौसम।

weather update Today: आज रविवार को मेरठ सहित यूपी के अधिकांश जिलों में दिन में तापमान बढ़ेगा। हालांकि इन दिनों धूप के तेवर पहले की अपेक्षा कम हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्का तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो आज पूरे यूपी में कहीं बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। आज आर्द्रता का प्रतिशत 94 है। जबकि हवा की रफ्तार पहले के मुकाबले कुछ कम है। इस समय हवा की रफ्तार 7 किलोमीटर प्रति घंटा हे। हवा की गति धीमी होने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। यूपी के एनसीआर जिलों में एक्यूआई 200 के आसपास पहुंच रहा है। गत शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 225 तक पहुंच गया है। जो कि देश के सबसे प्रदूषित शहरों में नंबर वन था। हालांकि शनिवार को एक्यूआई में हल्की कमी आई है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 195 दर्ज किया गया था।

आज मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बुलंदशहर और जेवर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच देश के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक सूरज देव के अनुसार एनसीआर और दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि 10 अक्टूबर से बारिश की संभावना जताई है। आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Video: शराब के नशे में कर्मचारी ने हौज में उतरकर पकड़ लिया किंग कोबरा, देखें वीडियो

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तरी भारत में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। देश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ रही है। वैज्ञानिक सूरज देव ने बताया कि IMD के अनुसार, आज से 11 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु में कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यूपी से सटे उत्तराखंड़ में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। नौ और 10 अक्टूबर को भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग