
एप का उपयोग बच्चों के कराती शिक्षिका।,एप का उपयोग बच्चों के कराती शिक्षिका।,CCSU News : सीसीएसयू की व्यक्तिगत स्नातक परीक्षा बंद करने को लेकर आप ने किया VC का घेराव
Chaudhary Charan Singh University Meerut चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत (स्नातक) परीक्षा बंद करने के विरोध में आज आम आदमी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला को एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि एक तरफ जहां शिक्षा सरल और सुलभ होनी चाहिए वहीं व्यक्तिगत स्नातक परीक्षा को बंद करने के विवि के निर्णय से ग्रामीण अंचल में रहने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इस निर्णय से साफ जाहिर है कि निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब गाँव देहात के छात्रों को होगा। ग्रामीण इलाके के छात्र पढ़ाई के साथ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की आर्थिक मदद करते है। जो छात्र संस्थागत पढ़ना चाहता है उसके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जाती हैं।जहाँ सरकारी कॉलेज मे शिक्षकों की कमी है वहीं दूसरी ओर निजी कॉलेजों में शिक्षक है ही नहीं। केवल कागजों में कॉलेज चल रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में अब भी महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई आती है। इस कारण से वो व्यक्तिगत फार्म भरकर स्नातक स्तर की शिक्षा ग्रहण करतीं हैं।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षक और बुनियादी सुविधाओं रहित निजी कॉलेजों के हित में लिए गए इस फैसले से आम आदमी पार्टी सहमत नहीं है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विवि की कुलपति से इस फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया। इस संबंध में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, माइनॉरिटी विंग उप्र के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमिन्दर सिंह, महासचिव जीएस राजवंशी कोषाध्यक्ष एस के शर्मा महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष जूही त्यागी,छात्र युवा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुएब इत्यादी मौजूद रहे।
Published on:
18 Oct 2022 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
