17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Nikay Chunav 2023: आप प्रत्याशी ऋचा सिंह ने शुरू किया प्रचार अभियान

मेरठ निकाय चुनाव 2023 में आप से मेयर पद की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने प्रचार अभियान शुरु कर दिया है। जिला कार्यालय पर हुई बैठक में उनको वोटर लिस्ट दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 13, 2023

Meerut Nikay Chunav 2023: आप प्रत्याशी ऋचा सिंह ने शुरू किया प्रचार अभियान

आप प्रत्याशी ऋचा सिंह ने शुरू किया प्रचार अभियान

आज आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय भोला रोड पर आम आदमी पार्टी मेयर प्रत्याशी चौधरी ऋचा सिंह और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक में आप प्रत्याशी ऋचा सिंह को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई। इस दौरान सभी को आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करने की अपील की गई।

आप प्रत्याशी ने कहा कि हम लोगों की लड़ाई जिन लोगों से हैं वह लोग धन बल के आधार पर राजनीति करते हैं। हमे नगर निगम व वार्डो के मुद्दे जनता के बीच लेकर जाने हैं। लोगों से अपील करिए नगर निकाय चुनाव में शहर की सफाई झाड़ू के अलावा कोई और नहीं कर सकता।


यह भी पढ़ें : 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को बंद रहेंगी यूपी में शराब और बीयर की दुकानें

इसलिए एक बार आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल को मौका दो। बता दें कि आप ने यूपी निकाय चुनाव में वादा किया है कि अगर आप चुनाव जीतती है तो हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ किया जाएगा।