1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सरकार को घेरने के लिए AAP ने बनाई रणनीति, किसानों का लेंगे साथ

Highlights: -किसानों की पराली जलाने पर प्रतिबंध पर उठाए सवाल -प्रदेश सरकार पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप -पंचायत चुनाव में सभी पदों पर दाव ठोकेगी आम आदमी पार्टी

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Nov 19, 2020

screenshot_from_2020-11-19_12-19-48.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। किसानों के साथ अब आम आदमी पार्टी भी उनका हक दिलवाने के लिए प्रदेश में ताल ठोक रही है। इसके लिए आप किसानों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति बना रही है। इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स में आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने जिला अध्यक्ष ओपी संत व जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी के साथ प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता में महेश त्यागी ने कहा की पराली जलाने पर जेल में भेजे गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान मजबूरी में पराली जला रहा है।

यह भी पढ़ें : बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, आंख खुलने से पहले आपके घर पहुंच जाएगी टीम

प्रदेश सरकार को दिल्ली की तर्ज पर किसानों सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। लॉकडाउन के दौरान आए किसानों के बिजली के बिल को माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों का धान 1200 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है जबकि सरकार ने 1950 रुपये एमएसपी लगा रखी है। जो पूर्णत: असत्य है। वर्तमान में किसानों की आय दुगनी होने के बजाय घटकर आधी रह गई है। अगर प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य नहीं करेगी तो आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें: गैंगस्टरों की कमर तोड़ने को अभियान जारी, इस जिले में बदमाशों की अब तक 44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जिलाध्यक्ष ओपी संत ने कहा प्रदेश सरकार दमन की नीति पर काम कर रही है। जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि हमारी पार्टी पंचायत के सभी पद पर चुनाव लड़ेगी और ईमानदार लोगों को टिकट देगी। योगी सरकार में चारों तरफ लूट मची है। गरीबों की हत्याएं हो रही है सरकार की मनमानी रोकने में सभी एजेंसी अक्षम साबित हो रही है।

Story Loader