22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GATE Exam 2022 : आज से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, फरवरी में इस तारीख से होगी परीक्षा

GATE Exam 2022 : गेट 2022 परीक्षा GATE Exam की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। आज से गेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड admit card download होने का पूरा प्रोसेज पोर्टल पर दिया गया है। हालांकि पोर्टल को खोलने में अभी कुछ परेशानी आ रही है लेकिन जल्द ही ये दूर हो जाएगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 03, 2022

GATE Exam 2022 Alert : आज से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड,पोर्टल पर समझिए प्रक्रिया

GATE Exam 2022 Alert : आज से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड,पोर्टल पर समझिए प्रक्रिया

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. GATE Exam 2022: गेट परीक्षा 2022 (gate exam 2022) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज से अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले अभ्यार्थियों को पोर्टल पर जाकर पूरी प्रक्रिया समझनी होगी। परीक्षा की तैयारी में लगे अभ्यार्थियों के लिए ये एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ग्रेजुएट टेस्ट इन इंजीनियरिंग Graduate Test in Engineering यानी गेट परीक्षा (GATE Exam) 2022 में शामिल होने के लिए जिन अभ्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था। उन्हीं के ही एडमिट कार्ड (gate admit card 2022)आज 3 जनवरी सोमवार 2022 से डाउनलोड हो सकेंगे।


इस बार परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर को दी गई है। आइआइटी खडगपुर
IIT Kharagpur की ओर से गेट एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल, gate.iitkgp.ac.in जारी किया है। हालांकि, संस्थान दवारा परीक्षा पोर्टल पर गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कब होगा यह अभी नहीं बताया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि आइआइटी खड़गपुर द्वारा लिंक को आज एक्टिव कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ की हैं अद्भुत खासियतें, जानें


ये है गेट 2022 का परीक्षा शेडयूल Here is the GATE 2022 exam schedule
आइआइटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 शेड्यूल (gate 2022 exam date) जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार गेट 2022 की परीक्षा फरवरी माह में होगी। ये परीक्षा चार अलग—अलग तिथियों में 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी में निर्धारित की गई हैं। हालांकि, आइआइटी खड़गुपर द्वारा गेट 2022 कार्यक्रम में 4 फरवरी और 11 फरवरी को परीक्षा से सम्बन्धित विविध कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया है।


गेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने को अपनाए ये टिप्स Follow thetips to download GATE Admit Card
अभ्यार्थी अपना गेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद प्रवेश पत्र से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर अपने लॉग-इन विवरण भरकर सबमिट करें। अभ्यार्थी अपना गेट 2022 एडमिट कार्ड दिए गए लिंक से डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकेंगे।

अभ्यार्थी को ध्यान देना चाहिए कि गेट एडमिट कार्ड GATE admit card 2022 परीक्षा के दिन और यहां तक कि परीक्षा समाप्त होने के बाद की जाने वाली सभी औपचारिकताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है। साथ ही, परीक्षा के लिए जाते समय अभ्यार्थी को अपना एक फोटो आइडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।