मेरठ। बेटी का प्रेम विवाह उसके परिजनों को बिल्कुल न भाया। हैरत की बात बेटी ने जिस युवक से प्रेम विवाह किया, पहले परिजनों ने ही उससे शादी कर रिश्ता जोड़ने की बात कही थी। लेकिन युवक के पास सरकारी नौकरी न होने के कारण परिजनों ने युवक से रिश्ता तोड़ दिया।बेटी ने इसी युवक से प्रेम विवाह करने का फैसला किया। बेटी का यह कदम परिजनों को नागवार गुजरा। बेटी के इस फैसले से नाराज परिजनों ने उसके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने पास रख लिए। जिनको हासिल करने के लिए बेटी अब मायके वालों के खिलाफ पुलिस में गुहार लगा रही है।