
Meerut weather Update : बूंदाबांदी के बाद पारा धड़ाम, आज और कल बारिश के आसार
Meerut weather Update मेरठ सहित वेस्ट के अन्य जिलों में बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। इससे जहां बढ़ते तापमान में कमी आयी वहीं गर्मी से भी निजात मिली है। बता दे कल शुक्रवार को मौसम में दिन के समय गर्मी थी। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दो दिन बारिश के आसार हैं। मेरठ और वेस्ट यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 मई तक मेरठ सहित यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम में इस बदलाव के चलते प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत मिली हुई है। लेकिन एनसीआर के कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है। शुक्रवार में हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। मेरठ में दिन का तापमान 38.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बागपत में दिन का तापमान 38.2, हापुड़ में 37.7, गाजियाबाद में 39.6 और बुलंदशहर में 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुज़फ्फरनगर में दिन का तापमान 39.2, अलीगढ़ में 34.5 और बिजनौर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज भी दिन में तापमान बढ़ने के आसार बने हुए हैं। हालांकि बारिश की संभावना भी जताई गई है। आज भी दिन में तापमान बढ़ने के आसार बने हुए हैं। हालांकि बारिश की संभावना भी जताई गई है। हालांकि सुबह से आसमान में बादल हैं और गर्मी में हल्की नरमी है। जिसके चलते तापमान में ब्रेक लगा है। आज दिन में तापमान 38—39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
Published on:
28 May 2022 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
