9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: बदमाश से हुर्इ पुलिस की मुठभेड़, पकड़ने के बाद उसके कारनामे सुनकर पुलिस भी रह गर्इ दंग

पकड़ा गया बदमाश निकला 25 हजार रुपये का इनामी  
2 min read
Google source verification
meerut

VIDEO: बदमाश से हुर्इ पुलिस की मुठभेड़, उसके कारनामे सुनकर पुलिस भी रह गर्इ दंग

मेरठ। मेरठ जिले में अपराध भले ही बेकाबू होते जा रहे हो। लेकिन पुलिस बदमाशों को टार्गेट करने में पीछे नहीं है। रात तीन बजे पुलिस ने एक इनामी बदमाश को अपनी गोली का शिकार बना लिया। ये इनामी बदमाश के ऊपर बैंक अधिकारी को गोली मारने का आरोप है। बताते चलें कि बीती सप्ताह दिन दहाड़े मेरठ की पॉश कालोनी शास्त्रीनगर में एक ज्वैलरी शाप को लूटने के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के बेटे को गोली मार दी थी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ बवालः संदिग्धों को नामजद करने के बाद इनाम घोषित किया तो महिलाओं ने पुलिस अफसरों को दी ये चेतावनी

इससे मेरठ के व्यापारियों दहशत फैल गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया था। जबकि मास्टर माइंड फरार चल रहा था। यह मास्टर माइंड 25 हजारी नदीम था। जो कि लूट के अलावा अन्य मामलों में फरार चल रहा था। सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में ज्वैलरी शॉप में लूट और सराफ के बैंक अधिकारी बेटे को गोली मारने वाले दूसरे बदमाश से पुलिस की शुक्रवार देर रात तीन बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शातिर नदीम पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। हालांकि पुलिस उसका बराबर पीछा कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस के चंगुल से बचकर निकल जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः मेरठ बवालः भूसा मंडी की आग बुझने के बाद सियासी गर्माहट, एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

पुलिस को सूचना मिली कि शातिर नदीम थाना नौचंदी अंतर्गत आरटीओ पुल के पास बाइक से जा रहा है। रात तीन बजे उसे पुलिस ने घेर लिया। इसके बाद नदीम ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और बाइक से भागने लगा। पुलिस ने उसकी घेराबंदी करनी चाही तो उसने फिर से पुलिस पार्टी के ऊपर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। पुलिस की एक गोली नदीम के पैर में लग गई और वह घायल होकर मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया। घायल बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया है।