
मेरठ में भाई ने गोली मारकर की हत्या, PC- Patrika
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 16 साल की किशोरी को उसके सगे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच के मुताबिक, किशोरी पर लगातार निकाह का दबाव बनाया जा रहा था। जब किशोरी ने विरोध किया तो आक्रोशित भाई ने तमंचे से गोली मारकर बहन को मौत के घाट उतार दिया।
मृतक किशोरी का नाम अक्स (21) है। आरोपी भाई का नाम आरिश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मामला मेरठ के जाकिर कॉलोनी स्थित ट्रासफार्मर वाली गली का है। यहां नूरे अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार की सुबह जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी, तभी आरिश ने उसके सिर में तमंचे से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान हालत में मे मिली। आननफानन में परिजन किशोरी को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर जगदंबा अस्पताल से संबंधित थाने पर सूचना दी गई कि एक घायल युवती को अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवती को गोली लगी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ कोतवाली स्वयं जांच के लिए लड़की के घर पहुंचे। पूछताछ और जांच में सामने आया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे लड़की को उसके सगे भाई आरिश ने गोली मार दी थी। इसके बाद घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अक्सा चार भाइयों में इकलौती बहन थी। सबसे बड़ा भाई आरिश इसके बाद दूसरा भाई है। तीसरे नंबर पर अक्शा फिर इसके दो छोटे भाई और हैं।
जांच में भाई की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी आरिश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने जुर्म को कुबूल कर लिया है।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन कारणों से भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या की। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
Updated on:
04 Jul 2026 01:07 pm
Published on:
04 Jul 2026 11:08 am
