हर साल स्वतंत्रता दिवस पर स्टंटबाजी आैर हुड़दंगबाजी से कर्इ लोग चपेट में आ चुके हैं। इनमें मौतें भी हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर शहर के विभिन्न प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार शाॅप्रिक्स माॅल, शास्त्रीनगर, पांडव नगर, वेस्ट एंड रोड, बेगमपुल से हापुड़ रोड, नूर नगर, जागृति विहार समेत कर्इ स्थानों से स्टंटबाजी व हुड़दंगबाजी की शिकायतें आती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कोर्इ एेसी शिकायत आयी तो एेसे हुड़दंगियों को जेल भेजा जाएगा। इसकी अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवार्इ की जाएगी।