सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने सावरकर के चित्र पर तिलक लगाकर कर पुष्प अर्पित किए। सावरकर के जन्म दिन पर विश्व के कल्याण के लिए कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी का जड़ से खत्म करने के लिए हवन पूजा पाठ अनुष्ठान किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ-साथ जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने संयुक्त रूप से खुला मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम जारी किया। जिसमें कहा गया कि सावरकर जैसा महान परम देश भक्त होना सौभाग्य की बात है।