
बिगबॉस फेम अर्चना गौतम के पिता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ मेरठ के परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को फटकार लगाते हुए चार्जशीट दाखिल करने पर रोक लगा दी है। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर मेरठ निवासी और बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के पिता ने कथित तौर अभद्रता करने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मेरठ में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला काफी सुर्खियों में रहा।
मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा, 'यह प्रकरण रायपुर का है, इसलिए मेरठ में एफआईआर करना सही नहीं है'।
हाईकोर्ट ने अर्चना गौतम और सरकारी वकील से पूछा, 'मामला रायपुर का है तो मेरठ में एफआईआर कैसे हो सकती है? इसका जवाब न अर्चना गौतम का वकील दे सका और ना सरकारी वकील'।
इस पर कोर्ट ने दोनों को जमकर फटकार लगाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि इस मामले में यूपी पुलिस चार्जशीट फाइल नहीं कर सकती और ना किसी की गिरफ्तारी कर सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायाधीश विवेक कुमार बिरला ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
Published on:
30 Apr 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
