7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: बाबा आैर पिता के बाद अब तीसरी पीढ़ी भी देश की रक्षा में लगी

आर्मी अफसर बनने के बाद परिवार के लोग खुश  

Google source verification

मेरठ। मेरठ के रक्षापुरम में एक परिवार ऐसा भी है, जो लगातार तीन पीढ़ियों से सरहद की रक्षा में जी जान से लगा हुआ है। यह तीसरी पीढ़ी है सेना में सूबेदार रहे स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की। धर्मपाल सिंह के पौ़त्र अनिरूद्ध को सेना में कमीशन मिला है। अनिरूद्ध लेफ्टिनेंट बने हैं और उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू में हुई है। आईएमए की पासिंग आउट परेड में मेरठ से गए अनिरूद्ध का परिवार उसके सेना में शामिल होने पर बहुत खुश है। अनिरूद्ध के ताउ जी रवि सिंह भी मेरठ आरवीसी में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वे भी अनिरूद्ध की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं उसके पिता सुबोध कुमार सिंह दिल्ली में सेना मुख्यालय में तैनात हैं और वह सूबेदार मेजर हैं। ताउ रवि ने बताया कि उनके पिता धर्मपाल सिंह की इच्छा थी उनके घर से कोई सेना के कमीशन रैंक प्राप्त करे। रवि कुमार सिंह की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि आज उनके पिता का सपना पूरा हुआ। उन्होंने अनिरूद्ध के कंधे पर लगे स्टार को चूमा और उसे गले लगाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अनिरूद्ध के नाना और उनकी मां भी शामिल हुई। इंडियन मिलिट्री एकेडमी पासिंग आउट परेड के बाद अनिरूद्ध सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इनका पूरा परिवार मेरठ के मीनाक्षी पुरम में रहता है। अनिरूद्ध ने कक्षा 12 तक की पढ़ार्इ आर्मी स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली विवि से बीएससी गणित की शिक्षा ली। परिवार में अनुशासन और सैन्य माहौल देखते बड़े हुए अनिरूद्ध की इच्छा भी बचपन से ही सेना में जाने की थी। सीडीएस में वे अपने पहले ही प्रयास में सफल हुए और आईएमए में प्रवेश किया। उनको जाट रेजिमेंट में कमीशन मिला है।