31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ के इस छोरे को सीएम योगी देंगे 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी, जानिए क्या है वजह

होनहार खिलाड़ी है सौरभ चौधरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 21 Aug 2018, 3:55 PM IST

yogi

मेरठ के इस छोरे को सीएम योगी देंगे 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी, जानिए क्या है वजह

मेरठ. इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाड खेल में मंगलवार को मेरठ के सौरभ चौधरी ने दमखम दिखाया है। 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीता है। एशियाई खेलों के इतिहास में स्वर्ण का दावा करने वाले सौरभ चौधरी पांचवें भारतीय शूटर बन गए हैं। इन्होंने भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।

यह भी पढ़ें: asian games 2018 :किसान का बेटा गुब्बारों पर लगाता था निशाना, एशियन गेम्स में सोने पर लगाया निशाना, जाने, सौरभ के बारे में कुछ interesting बातें

16 वर्षीय सौरभ ने पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। कम उम्र के इस निशानबाजे ने एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा लेकर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा है। सौरभ का फाइनल मुकाबला जापान के मत्सुडा से हुआ था। चौधरी ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 240.7 अंक लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया। एशियन गेम्स का रेकॉर्ड भी सौरभ चौधरी ने बताया है। 10 मीटर एयर पिस्टर गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले निशानेबाज है।

सीएम ने की घोषणा

सौरभ की उपलब्धि से खुश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौरभ चौधरी को 50 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है। सरकार ने होनहार शूटर को राजपत्रित अधिकारी बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सौरभ के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

कलीना गांव का निशानेबाज सौरभ

सौरभ मेरठ के कलीना गांव का रहने वाला है। वह 2015 से शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेेने के लिए बिनौली के वीर शाहमल राइफल क्लब में अभ्यास करता है। उसके कोच अमित श्योराणा हैं। पत्रिका से हुई बातचीत में अमित ने बताया कि युवाओं में खेल के प्रति काफी उत्साह है। मौका मिलने पर यह होनहार प्लेयर आॅलोपिंक में गोल्ड मेडल हासिल कर सकता है। अमित ने ही प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा को भी निशानेबाजी सिखाने में सहयोग किया था। श्योराणा ने बताया कि जर्मनी में जून माह में हुए जूनियर वल्र्डकप में जसपाल राणा की बहन देवांशी राणा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता था। सौरभ ने जूनियर वर्ल्डकप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। इसी के कारण उसका चयन एशियाड गेम्स के लिए हुआ था। कोच अमित ने बताया कि सौरभ को अगर सुविधाएं मिले तो वह ओलंपिक में भी गोल्ड जीत सकता है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के इन जिलों में जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश