22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asteroid 2022 HD : मेरठवासियों ने अंतरिक्ष में देखा अदभुद नजारा, रात दो बजे पृथ्वी के पास से गुजरा एस्टेरॉयड 2022 एचडी

Asteroid 2022 HD देर रात दो बजे अंतरिक्ष में अदभुद नजारा मेरठवासियों ने देखा। विज्ञान संचारक ने इस अदभुद नजारे को देखने के लिए कार्यालय की छत पर दूरबीन की व्यवस्था की थी। विशाल एस्टेरॉयड 2022 एचडी को देखने के लिए बच्चे भी देर रात तक जगते रहे। रात में दो बजे यह एस्टेरायड पृथ्वी के पास से गुजरा।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 25, 2022

Asteroid 2022 HD : मेरठवासियों ने अंतरिक्ष में देखा अदभुद नजारा, रात दो बजे पृथ्वी के पास से गुजरा एस्टेरॉयड 2022 एचडी

Asteroid 2022 HD : मेरठवासियों ने अंतरिक्ष में देखा अदभुद नजारा, रात दो बजे पृथ्वी के पास से गुजरा एस्टेरॉयड 2022 एचडी

Asteroid 2022 HD विशाल एस्टेरॉयड 2022 एचडी के पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरने की आशंका वैज्ञानिकों ने जताई थी। देर रात करीब एक बजे इसके पृथ्वी के पास से गुजरने का संभावित समय बताया था। लेकिन यह रात में दो बजे पृथ्वी के समीप से करीब 12 किमी प्रति सेकेंउ की गति से अंतरिक्ष में तैरता हुआ गुजर गया। इस अदभुद नजारे को देखने के लिए मेरठ में वरिष्ठ विज्ञान संचारक डा0 उपकार दत्त शर्मा ने व्यवस्था की थी।

उन्होंने कार्यालय की छत पर विशालकाय दूरबीन लगाकर अंतरिक्ष में इस नजारें को लोगों को दिखाया। पृथ्वी के पास से गुजरे इस विशालकाय एस्टेरायड का नाम एस्टेरायड 2022 एचडी दिया गया है। यह एस्टेरॉयड रविवार रात दो बजे पृथ्वी से 14 लाख किमी की दूरी से निकला। डा0 उपकार दत्त शर्मा ने बताया कि इस तरह का अदभुद नजारा बहुत कम ही दिखाई देता है।

यह भी पढ़े : Asteroid 2022 HD : आज रात अंतरिक्ष में दिखाई देगा अदभुद नजारा, 12 किमी प्रति सेंकेड होगी रफ्तार से गुजरेगा एस्टेरॉयड

उन्होंने बताया कि आमतौर पर रात में एक बजे के बाद मौसम काफी साफ होता है। जिससे अंतरिक्ष की गतिविधियां साफ नजर आती हैं। इसलिए रात में दो बजे इसे देख पाना संभव हो सका। उन्होंने बताया कि जो उन्होंने और बच्चों ने देखा उसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। इस दौरान यह बेहद चमकीला दिखाई दे रहा था। एस्टेरॉयड 2022 एचडी जिस समय देखा गया उसकी गति काफी तेज थी और यह काफी विशालकाय दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि कोई नई या आश्चर्य वाली घटना नहीं है यह एक समान्य सी घटना है। इस तरह की एस्टेरायड अंतरिक्ष में तैरते रहते हैं जो कि समय—समय पर पृथ्वी की कक्षा के पास से निकलते हैं।