7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक का जीजा डॉ अखलाक सरकारी नौकरी से होगा बर्खास्त, गुड्डू मुस्लिम को दी थी पनाह

Atiq Ahmad: डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कबूला है कि उसने गुड्डू मुस्लिम को दूसरी जगह भागने से पहले 50 हजार रुपये दिए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Krishna Pandey

Apr 03, 2023

akhlak.jpg

डॉ. अखलाक साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद अशरफ से लगातार मोबाइल पर बातें करता था।

अतीक अहमद के जीजा डॉ अखलाक की सरकारी नौकरी जा सकती है। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन सिंह ने बर्खास्तगी को लेकर शासन को पत्र भेजा है। 1999 में डॉ. अखलाक का हुआ था कमिशन। 14 जून 2000 को हुई थी जॉइनिंग।

शूटर गुड्डू मुस्लिम को दी थी पनाह
एक अगस्त 2013 को भावनपुर सीएचसी में हुई थी डॉ. अखलाक की तैनाती। माफिया अतीक अहमद का बहनोई है अखलाक। मेरठ से गिरफ्तार किए गये माफिया अतीक अहमद के जीजा डॉ. अखलाक के घर पर उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुड्डू मुस्लिम ने पनाह ली थी।

वाकया सीसीटीवी में कैद हो चुका है
राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद रोडवेज की बस से पश्चिमी यूपी की तरफ फरार हुए गुड्डू मुस्लिम के मेरठ में डॉ. अखलाक के घर आकर ठहरने का पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो चुका है।

बीते कई दिनों से शूटरों की तलाश में जुटी एसटीएफ को जैसे ही सीसीटीवी से इसका सुराग मिला, उसने डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कबूला है कि उसने गुड्डू मुस्लिम को दूसरी जगह भागने से पहले 50 हजार रुपये दिए थे। जांच में ये भी सामने आया है कि डॉ. अखलाक साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद अशरफ से लगातार मोबाइल पर बातें करता था। अतीक के इशारे पर ही उसने गुड्डू मुस्लिम को पनाह दी थी।