16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Sotiganj market : सोतीगंज में पुलिस मुखबिर का अपहरण कर जान से मारने का प्रयास,फैटम पुलिस ने बचाई जान

Meerut Sotiganj market मेरठ सोतीगंज कबाड़ियों ने पुलिस की मुखबिरी करने वाले युवक का अपहरण कर लिया। मुखबिर का अपहरण पुलिस लिखी इनोवा कार में किया। मुखबिर को मेरठ सोतीगंज बाजार में ले जाकर जमकर पिटाई की। इसी बीच गश्त कर रही फैटम पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले आरोपी कबाड़ियों ने भागने का प्रयास किया। फैटम पुलिसकर्मियों ने मारपीट के आरोपी एक युवक को पकड़ लिया है। पूरा मामला सोतीगंज वाहन चोर बाजार की मुखबिरी से जुड़ा बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 20, 2022

Meerut Sotiganj market : सोतीगंज में पुलिस मुखबिर का अपहरण कर जान से मारने का प्रयास,फैटम पुलिस ने बचाई जान

Meerut Sotiganj market : सोतीगंज में पुलिस मुखबिर का अपहरण कर जान से मारने का प्रयास,फैटम पुलिस ने बचाई जान

Meerut Sotiganj market मेरठ सोतीगंज वाहन चोर बाजार भले ही बंद हो गया हो। लेकिन सोतीगंज पर पुलिस मुखबिरों की निगाह बनी हुई है। जो सोतीगंज की एक—एक जानकारी पुलिस को देते हैं। इससे सोतीगंज के उन वाहन चोर कबाड़ियों को परेशानी हो रही है जो बंद हुए बाजार में फिर से अपनी जड़े जमाना चाहते हैं। सोतीगंज बाजार से जुड़े कुछ युवकों ने थाना देहली गेट स्थित छतरी पीर से पुलिस के मुखबिर को अगवा कर जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची फैंटम की आवाज सुनकर आरोपी कार सहित मुखबिर को सोतीगंज में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल मुखबिर को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कार को अपने कब्जे में लेकर एक आरोपी को पकड़ लिया है। कार के अंदर से पुलिस ने हथियार बरामद किए है।


पुलिस जानकारी के अनुसार अताअनस जली कोठी निवासी मतलूब पुत्र याकूब का बेटा उमर पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता है। पुलिस लिखी इनोवा कार में सोतीगंज के कबाडियो ने उमर को छतरी के पीर से अगवा किया। कार में डालने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। मुखबिर उमर को हत्या के इरादे से आरोपी सोतीगंज में ले गए। सोतीगंज में आरोपियों ने उमर की जमकर पिटाई की। इसी दौरान सोतीगंज में पुलिस की फैंटम राउंड लगा रही थी। इसी दौरान हमलवारों ने समझा कि पुलिस पकड़ने आ रही है।

यह भी पढ़ें : Meerut Crime : बाप ने बेटी को स्कूल से किया अगवा,खुला राज तो दंग रह गई मेरठ पुलिस

फैंटम की आवाज सुनकर हमलावर कार और उमर को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार और उमर को कब्जे ले लिया। उसके बाद उमर को अस्पताल में भर्ती कराया। उमर के पिता मतलुब ने बताया की गाडी सोतीगंज के रहने वाले कबाड़ी बिल्ला, कासिफ,बालटा व निसार की है। जिन्होंने उनके बेटे उमर को जान से मारने की नियत से अगवा किया था। आरोपियों ने उमर को सरिया व डंडो से पीटा। सीओ रूपाली राय ने बताया कि उमर केंपिता की तरफ से मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।