मेरठ। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी नेता आजम खान ने अब एक और विवादास्पद बयान देकर सुर्खियां बटोरने का काम किया है। मेरठ के लावड़ कस्बे में अचानक पहुंचे आजम खान ने कहा कि 2019 के आम चुनाव में चुनाव आयोग बैलेट से वोटिंग करवाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो जनता को 2019 के आम चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए। आजम ने कहा कि अगर 2019 के चुनाव ईवीएम से होते हैं तो महागठबंधन इसका पुरजोर विरोध करेगी।