भाईचारे की मिसाल कायम करते उनके इस कार्य का जहां अमनपसंद लोगों ने स्वागत किया, वहीं कुछ शरारती लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे बाबूखान के सामने मजहब की दीवार खड़ी कर दी। उन्होंने इस काम के लिए उन्हें जलील किया। गाली-गलौज और हाथापाई कर नमाज पढ़ने से रोक दिया गया। उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया।