1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking-इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गर्इ थी छात्रा, दवार्इ देने के बहाने देर रात दो वार्ड बाॅय ने कर दिया गंदा काम

होश आने पर पीड़िता को लगा पता तो मचा हड़कंप

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Nitin Sharma

Oct 16, 2018

news

Breaking-इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गर्इ थी छात्रा, दवार्इ देने के बहाने देर रात दो वार्ड बाॅय ने कर दिया गंदा काम

बागपत।अक्सर आप ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की बात पर कतराते हुए देखा होगा।इसकी वजह अक्सर सही इलाज न मिलना या गंदी हो सकती है।लेकिन यूपी के बागपत स्थित सरकारी अस्पताल में एक छात्रा को इलाज की जगह जिंदगी भर का दर्द मिल गया।दरअसल अस्पताल में भर्ती छात्रा के साथ दो वाॅर्ड बाॅय ने देर रात गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता को इसका पता होश में आने पर लगा। वहीं वारदात का पता लगने के बाद हड़कंप मच गया है।साथ ही आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें-बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुर्इ थी छात्रा

दरअसल बीते रविवार को एक छात्रा की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दिखाया गया।ज्यादा तबियत खराब होने की वजह से डाॅक्टरों ने उसे भर्ती की सलाह दी।जिसके बाद छात्रा इलाज के इमरजेंसी वार्ड में रही।साथ ही उसकी बहन वार्ड के बाहर सो रही थी।आरोप है कि इसबीच ही देर रात करीब 12 बजे अस्पताल में तैनात दो वार्ड बाॅय इमरजेंसी वार्ड में आये।उन्होंने छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया।आरोप है कि इसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।और जब युवती को होश आया तो उसने शोर मचा दिया और उसी बीच पीड़िता की बहन वहां आ गई।

यह भी पढ़ें-दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, इन लोगों को फ्री में मिलेंगे फ्लैट

अस्पताल में हड़कंप मचते ही फरार हुए वार्ड बाॅय, जांच में जुटी पुलिस

वहीं छात्रा द्वारा शिकायत देने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और खुद एसपी बागपत मौके पर पहुंचे।उन्होंने आरोपी दोनों वार्ड बाॅय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है। वहीं आरोपी वार्ड बाॅय मौके से फरार हो गये।इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुर्इ है।

Story Loader