31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत जेल में इस कुख्यात की बैरक में रुकना पसंद करते हैं बड़े कैदी, इसने मुन्ना बजरंगी की आखिरी रात के बारे में यह बताया

सुंदर राठी समेत कर्इ कुख्यात रुके थे बागपत जेल की इस बैरक में  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 11:44 AM IST

मेरठ। बागपत जेल में यूपी के सबसे बड़े माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या की गुत्थी भले ही आने वाले दिनों में एक पहेली बन जाए आैर उसकी हत्या की जांच की फाइल भी कुछ महीनों बाद बंद हो जाए, लेकिन लोगों में उसके बारे में जानने की उत्सुकता बराबर बनी रहेगी कि आखिर मुन्ना बजरंगी को जेल में मारा क्यों। मुन्ना जेल में आखिर रुका किसके पास था। उसकी बैरक में उस रात हुआ क्या था।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

जेल में चलती है सुनील राठी की हुकूमत

सूत्रों की मानें तो बागपत जेल में सुनील राठी की हुकूमत पूरी चलती है। इसके अलावा उसके साथ विक्की सुन्हैड़ा का नाम भी लिया जाता है। विक्की भी इसी जेल में बंद है। दिलचस्प बात यह है कि बागपत जेल में अस्थायी रूप से जिन बड़े बंदियों को लाया जाता है, वह सब विक्की की बैरक में ही रुकना पसंद करते हैं। बताया गया है कि कुख्यात सुंदर भाटी भी सुन्हैड़ा की बैरक में ही रुका था। जेल सूत्रों की मानें तो अधिकांश बड़े अपराधी रात के समय विक्की के साथ उसकी बैरक में रुकना पसंद करते हैं। यूपी के सबसे बड़े डॉन मुन्ना बजरंगी ने भी विक्की के साथ रहने की इच्छा जताई थी। वजह यह थी कि वह झांसी जेल से ही विक्की से बेहद प्रभावित हो गया था।

यह भी पढ़ेंः नंदा देवी एक्सप्रेस पलटने की नाकाम साजिश के बाद खुफिया एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, इन पर रखी जा रही खास नजर

मिलती थी सभी सुविधाएं

विक्की को बागपत जेल में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध थी जो अन्य किसी को नहीं थी। सुनील राठी के बाद दूसरा नाम विक्की ही था, जो जेल में घर जैसी सुविधाएं भोग रहा था। यही कारण था कि जेल में आने वाला अस्थाई बड़ा कैदी उसकी बैरक में ही रात बिताना पसंद करता था। बजरंगी ने भी अपनी आखिरी रात विक्की की बैरक में ही बिताई थी। विक्की ने अधिकारियों को बताया कि मुन्ना बजरंगी उस दिन पूरी रात सोया नहीं था। उसने रात जागकर ही बिताई थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश