
साल बीत गया पर किसानों की किस्मत नहीं बदली। नया साल तो शुरू हो गया पर मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों का क्रमिक अनशन व अर्धनग्न प्रदर्शन अब भी जारी है।

किसान 6 दिसंबर से अपने नेता मनवीर तेवतिया को जिलाबदर मुक्त करने की मांग पर डटे हुए हैं।

किसानों ने मनवीर तेवतिया की सजा 16 जनवरी तक बढ़ाए जाने का आदेश मिलते ही अपने सिर मुंडवा दिए थे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

किसानों ने मुआवजा न मिलने पर अपने घरों को बेचने का तक का ऐलान किया हुआ है। दरअसल, मंडाेला में आवास विकास विभाग ने फ्लैट व कॉलोनी बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। जमीन के बढ़ा हुआ मुआवजा लेने के लिए किसानों ने पद्रर्शन शुरू किया था। इसके बाद मनवीर तेवतिया को जिलाबदर कर दिया गया था।

इतना ही नहीं कई घरों पर किसानों ने अपनी मजबूरी भी लिखी है।