4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर के डाकघरों में पाकिस्तान भेजे जाने वाले पत्र और सामान लेने पर रोक

Highlights भारत सरकार के आदेश पर डाकघर ने जारी किए निर्देश सिटी डाकघर में नोटिस चस्पा होने के बाद सख्ती, लोग बैरंग पाक से जुड़े सामानों व पत्र भेजने पर अगले आदेश तक रोक  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Oct 2019, 8:51 AM IST

meerut

मेरठ। डाकघरों में यहां से पाकिस्तान भेजे जाने वाले पत्रों और सामानों को भेजे जाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में डाकघरों ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं कि पाकिस्तान से जुड़े पत्र और सामान रिसीव नहींं किए जाएं। डाकघरों ने ये निर्देश डाक विभाग संचार मंत्रालय के आदेश पर जारी किए हैं।

यह भी पढ़ेंः Diwali 2019: लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 टोटके, सभी इच्छाओं की होगी पूर्ति

सिटी डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर ने रतन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के उल्लंघन के चलते निर्णय लेने का हवाला दिया गया है। पोस्टल बोर्ड के सचिव टी. क्यू. मोहम्मद ने आदेश जारी करते हुए पाकिस्तान भेजे जाने वाले पत्रों और सामानों को रिसीव करने पर रोक लगाई है। इस पत्र की कॉपी विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव व डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। डिप्टी पोस्टमास्टर रतन सिंह का कहना है कि इस आदेश के बाद से अब पाकिस्तान भेजने के लिए कोई बुकिंग नहीं ली जा रही है और इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश