Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Bank Holidays: अप्रैल में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट
Bank Holidays: अप्रैल में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट
Bank Holidays in April 2021
— 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
— उप्र में 12 दिन और अन्य प्रदेशों में 15 दिन का होगा अवकाश
— बैंक बंदी का पड़ेगा ग्राहकों पर असर
— मार्च में भी कई बार लगातार बंद रहे थे बैंक
मेरठ। Bank Holidays in April 2021. बैंक के ग्राहकों को इस बार अप्रैल माह में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारण, अप्रैल के महीने में यूपी में बैंक (Bank Close in April) पूरे 12 दिन बंद रहेंगे। वहीं अन्य कई प्रदेशों में अप्रैल महीने में बैंक 15 दिन तक बंद रहेंगे (Bank Holiday list 2021)। प्रदेश में बैंकों की ये 12 दिन की बंदी एक साथ न होकर महीने के अलग-अलग दिनों में होगी। लेकिन बैंक की इन छुटिटयों का वेस्ट यूपी समेत देशभर के असर लोगों पर तो पड़ेगा ही।
फेडरल बैंक की नोएडा वाजिदपुर ब्रांच मैनेजर शैलजा ने बताया कि अप्रैल महीने की शुरुआत से बैंकों की छुट्टियां होंगी। वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने के चलते ग्राहकों से जुड़े कामकाज 31 मार्च और 1 अप्रैल को नहीं हो पाएंगे। ऐसे में बैंकों से जुड़े कामों को इनकी छुट्टियों के हिसाब से ही करना होगा।