12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hastinapur double murder : PNB बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर शव बेड में छुपाया

Hastinapur double murder मेरठ के हस्तिनापुर में एक सनसनीखेज वारदात में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या कर बदमाशों ने घर में डकैती डाली। बदमाशों ने बैंक मैनेजर की पत्नी और उसके पांच साल के बेटे की हत्या कर शव को बेड के भीतर रख दिया। इसके बाद इत्मीनान से डकैती डालकर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। घटना के कई घंटे बाद तक वारदात का पता नहीं चल सका। घटना का खुलासा देर रात बैंक मैनेजर जब घर पहुंचे तब हुआ।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 30, 2022

Hastinapur double murder : बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर शव बेड में किया छुपाया

Hastinapur double murder : बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर शव बेड में किया छुपाया

Hastinapur double murder हस्तिनापुर में पंजाब नेशनल बैंक PNB के मैनेजर की पत्नी और उनके पांच साल के बेटे की बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या और डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को रात करीब नौ बजे हुई। जब शाम को सात बजे घर लौटे बैंक मैनेजर ने ताला लगा देखा तो पत्नी और बच्चे की तलाश शुरू की। काफी देर तक बच्चे और पत्नी का पता नहीं चला तो बैंक मैनेजर ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की मौजूदगी में जब घर का ताला तोड़ा गया तो सनसनीखेज वारदात के बारे में पता चला। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले घर में डकैती डाली उसके बाद बैंक मैनेजर की पत्नी और उनके बेटे की हत्या कर दी। डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण और आलाधिकारी भी पहुंचे।


उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बिजनौर के जलीलपुर कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर संदीप कुमार के हस्तिनापुर रामलीला ग्राउंड स्थित घर में बदमाशों ने डकैती के बाद उनकी गर्भवती पत्नी शिखा और बेटे रूकांश की हत्या कर शव बेड में छुपाकर रख दिया। शाम सात बजे बैंक मैनेजर संदीप कुमार जब घर लौटे तो उन्हें घर पर ताला लगा मिला। कुछ देर तलाश के बाद पत्नी शिखा और बेटे रूकांश के नहीं मिलने पर वह गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। लौटने के बाद उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ घर का ताला तोड़ा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। एक कमरे के बेड के अंदर शिखा और दूसरे कमरे के बेड के अंदर रूकांश का शव था। बदमाशों ने दोनों के हाथ बांध मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की थी। माना जा रहा है कि वारदात को दिन में अंजाम दिया गया।


यह भी पढ़ें : सिरफिरे से दी शादी से पहले युवती को उठा ले जाने की धमकी, मंगेतर ने दर्ज कराई रिपोर्ट


सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घर से ज्वेलरी और नगदी गायब है। शिखा के परिजन भी देर रात हस्तिनापुर पहुंचे। एसएसपी रोहित सजवाण सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर ने थाने में पत्नी और बेटे के गुम होने की बात बताई थी। बाद में परिवार के लोगों के साथ घर का ताला तोड़ा गया। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।