युवती के प्यार में पागल एक सिरफिरे ने रिश्ता होने पर शादी से पहले युवती को घर से उठाने की धमकी दी है। व्हाट्सएप कॉल कर उसके भाई को भी गोली मारने की धमकी दी है। युवती के मंगेतर ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता लोनी गाजियाबाद में तय हुआ है। युवती के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। गांव का एक सिरफिरा युवक इस रिश्ते के विरोध में है। ग्रामीणों के अनुसारए वह एक तरफा प्यार के चलते युवती के रिश्ते का विरोध कर रहा है।