7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल के लुभावने आफर सर्च करने से पहले सावधान! आप पर है इन शातिरों की नजर

नए साल 2023 के मौके पर लोग अपने शहरों के तरह-तरह के लुभावने आफर गूगल पर सर्च कर रहे है। लोगों के द्वारा गूगल की सर्च पर शातिरों की नजर है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 31, 2022

नए साल पर लुभावने आफर सर्च करने से पहले सावधान! आप पर है इन शातिरों की नजर

आपके गूगल सर्च पर है साइबर जालसाजों की नजर

साइबर जालसाज ट्विटर और गूगल पर नजर गढ़ाए हैं। नए साल 2023 में लोग अपने शहरों के होटलों और रेस्टोरेंट में खानपान के आफर गूगल पर सर्च करते हैं। साइबर जालसाज भी गूगल पर नजर गढ़ाए हुए है।

साइबर जालसाज लोगों द्वारा गूगल सर्च के बाद मैसेज भेज रहे हैं। मेरठ में कई लोगों के पास नए साल के ऐसे मैसेज आए हैं। मेरठ पुलिस साइबर सेल ने लोगों को ऐसे मैसेज के बारे में आगाह किया है। इस तरह के मैसेज के चक्कर में पड़ने के बाद बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है। इस समय रेलवे टिकट रिफंड, पेंशन रुकने और कस्टमर केयर पर कॉल के नाम पर लोगों को मैसेज आ रहे हैं।


यह भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पूछेंगे, 'भाजपा राज में आपके शहर का क्या है हाल'

पेंशन रूकने का मैसेज भेज खाली कर दिया अकाउंट
70 वर्षीय जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वह एक सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उनकी पेंशन किसी वजह से रुक गई थी। इसके चलते उन्होंने गूगल से ईपीएफ दफ्तर का नंबर लेकर कॉल की। उनके मोबाइल पर बाद में कॉल आई।


कॉलर ने उनसे पेंशन शुरू कराने का झांसा देकर डेबिट कार्ड की फोटो कॉपी मांगी। इसके बाद आरोपी ने अन्य निजी जानकारी हासिल कर उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपए निकाल लिए। इसी तरह की शिकायतें अन्य लोगों ने दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : तस्वीरों में देखें-क्यों भैंस के आगे बीन बजा रहे लोग

साइबर ठगों द्वारा निजी जानकारी हासिल कर खाते से रुपए निकाल लिए जा रहे हैं। साइबर सेल ने लोगों को आगाह किया है कि नए साल के मौके पर किसी भी लुभावने आफर को गूगल पर सर्च करने की गलती ना करें।

साइबर सेल ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि गूगल से लिए गए नंबर की जांच करने के बाद ही डायल करें। किसी भी अनजान कॉल आने पर निजी जानकारी शेयर न करें।अनजान व्यक्ति के भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।