14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asad Encounter: असद की मंगेतर मंतशा पहुंची प्रयागराज! सुपुर्द ए खाक से पहले अंतिम बाद देखेगी चेहरा

असद की मेरठ निवासी मंगेतर मंतशा के प्रयागराज पहुंचने की सूचना है। बताया जाता है कि असद को सुपुदर् ए खाक से पहले मंतशा उसका अंतिम बार चेहरा देखेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 14, 2023

Asad Encounter: असद की मंगेतर मंतशा पहुंची प्रयागराज! सुपुर्द ए खाक से पहले अंतिम बाद देखेगी चेहरा

चकिया स्थित अतीक अहमद के पैत्रिक आवास के बाहर जुटी लोगों की भीड़।

झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद से प्रयागराज से लेकर मेरठ तक मातम फैला हुआ है। प्रयागराज स्थित चकिया में अतीक के घर के पास भारी भीड़ जमा है।

वहीं मेरठ में असद की ससुराल भवानी नगर में मातम छाया हुआ है। घर के दरवाजे बंद हैं। पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है। असद की मेरठ निवासी मंगेतर मंतशा के प्रयागराज पहुंचने की खबर है।

बताया जाता है कि अतीक के बेटे असद की मंगेतर मंतशा अंतिम बार उसका चेहरा देखने की हसरत से प्रयागराज पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें : Asad Encounter: सेहरा पहनने पहले असद को नसीब हुआ कफन, बुआ की बेटी से तय था निकाह, करता था इंटरनेट पर बात

पांच लाख के इनामी असद का एनकाउंटर होने के बाद से भी मेरठ में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी बेटी मंतशा भी घर से गायब हो गई है। मंतशा अपनी बहन उंजिला के साथ प्रयागराज पहुंची हैं।