26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharat Bandh: SC-ST Act को लेकर भारत बंद के बीच इस जिले में उठी दूसरी मांग, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

देश भर में SC-ST Act को लेकर 6 सितंबर को भारत बंद (bharat bandh) का ऐलान किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Sep 2018, 3:41 PM IST

bharat bandh

Bharat Bandh: SC-ST Act को लेकर भारत बंद के बीच इस जिले में उठी दूसरी मांग, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बागपत। एक तरफ देश भर में SC-ST Act को लेकर 6 सितंबर को भारत बंद (bharat bandh) का ऐलान किया गया। लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर इसे हटाने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ यूपी के एक जिले में अन्य मांगों को लेकर लोग धरने पर बैठ गए हैं। वहीं सुगबुगाहट है कि अगामी 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान इन मुद्दों के चलते भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे इस समाज ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

दरअसल, बागपत जिले में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या व बढ़ती महंगाई के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर वह अपने धरने से नहीं उठेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से पीछे भी नहीं हटा जाएगा।

किसानों का कहना है कि केन्द्र सरकार आए दिन पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ा रही है। जिससे किसानों के साथ-साथ आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए है और उन्हें वापस तक नहीं लिया जा रहा है। वह कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। जो भी किसान बिजली बिल जमा नहीं करता है तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : सवर्ण और ओबीसी वर्ग उतरा सड़कों पर तो पुलिस को उठाना पड़ा यह कदम

इसके अलावा मलकपुर चीनी मिल किसानों का गन्ना भुगतान तक नहीं कर रही है। जिससे किसानों के सामने बच्चों की फीस जमा करने की परेशानी हो गई है। वह अपने घर का भी गुजारा तक नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वह दिन रात यहीं पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, हरेन्द्र सिंह, उदयवीर, सुरेशपाल, विजयपाल, सुखबीर, वेदपाल, रामनारायण सिंह, ओमबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग