
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सलमान खुर्शीद ने आज मेरठ में पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत के खिलाफ हैं।
खुर्शीद ने कहा कि आगामी 3 जनवरी से भारत जोडों यात्रा पुनः आरम्भ होगी। यह यात्रा 24 दिसम्बर को दिल्ली पहुंचने के बाद से 9 दिन की शीतकालीन अवकाश पर हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा 3 जनवरी को लोनी बार्डर के गोकुलपुर चौक से आरम्भ होगी। उसके बाद यात्रा बागपत, बड़ौत, कैराना होते हुये सोनीपत के रास्ते कश्मीर तक का सफर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग में मेरठ के बहुत बड़ा योगदान रहा है। भारत जोडों यात्रा में मेरठ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम जन भी हिसेदारी करेगे।
श्री राम इमाम-ए-हिंद हैं: खुर्शीद
सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा तीन जिलों में चार दिन रहेगी। राहुल गांधी की श्री राम से तुलना पर उन्होंने कहा हमारे शायरों में श्री राम इमाम-ए-हिंद हैं, वो सर्व धर्म के हैं। हिंदू और मुसलमान सहित सभी धर्मों के लिए वो आदर्श हैं। हमें भगवान राम को बहस का हिस्सा नहीं बनाया चाहिए।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के फैसले पर भड़कीं मायावती, बोलीं- OBC समाज बीजेपी को देगा सजा
Updated on:
27 Dec 2022 08:42 pm
Published on:
27 Dec 2022 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
