15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramlila Bhoomi pujan: बैंड बाजे के साथ सैकड़ों साल पुरानी मेरठ शहर श्री रामलीला का भूमि पूजन

Shri Ramlila Bhoomi pujan: मेरठ की सैकड़ों साल पुरानी मेरठ शहर श्री राम लीला का भूमि पूजन आज वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। इस दौरान आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने भूमि माता का पूजन किया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 08, 2023

Shri Ramlila Bhoomi pujan Meerut

मेरठ शहर की पुरानी श्री रामलीला का जीमखाना मैदान में भूमि पूजन करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।

Shri Ramlila Bhoomi pujan: मेरठ जिले के सबसे प्राचीन शहर श्री रामलीला का भूमि पूजन हुआ। ये भूमि पूजन श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड मेरठ शहर द्वारा आज जिमखाना मैदान पर किया गया। बुढ़ाना गेट पर आगामी 12 अक्टूबर से रामलीला मंचन का प्रारंभ होगा। श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर के सभी पदाधिकारी ,सदस्य तथा रामलीला मंचन करने आए कलाकार व अन्य भक्त जन, मुख्य उद्घाटनकर्ता भूमि पूजनकर्ता कुलदीप शर्मा रबड़ फैक्टरी वाले बैंड बाजा बारात के साथ पैदल जिमखाना मैदान भूमि पूजन स्थल पर भगवान श्री राम के भजन करते हुए पहुंचे।

रामलीला मंचन से पूर्व भूमि पूजन करने की यह प्रथा सैकड़ों वर्षों से चलती आई है। भूमि पूजन करने का उद्देश्य रामलीला मंचन दौरान किसी भी प्रकार का मानसिक, भौतिक अध्यात्मिक , आर्थिक व अन्य किसी भी प्रकार का विघ्न इस लीला मंचन के दौरान ना आए। इसके लिए प्रभु की आराधना की जाती है। उनकी पूजा उपासना की जाती है, धरती माता को मनाया जाता है।

वैदिक मंत्रों के उच्चारण व विधि विधान के साथ सनातन धर्म मंदिर के आचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का पूजन तिलक, कलावा पुलकित अग्रवाल के द्वारा किया गया। भूमि पूजन के पश्चात श्री राम व श्री लक्ष्मण जी के तिलक के पश्चात प्रथा है कि जो कलाकार भगवान श्री राम व लक्ष्मण जी का मंचन करेंगे वह आज से रामलीला का मंचन की समाप्ति तक सात्विक जीवन में रहेंगे।

यह भी पढ़ें : शादी अनुदान योजना के लिए लागू हुई नई व्यवस्था, ई केवाईसी के जरिए करना होगा आवेदन

इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी मेरठ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, अम्बुज गुप्ता, विपुल सिंघल, अपार मेहरा, राम कुमार गुप्ता, आलोक गुप्ता, निर्मिला लोधी, आशा सिंघ, उमा शंकर पाल, ओपी शर्मा अधिवक्ता, संजय शर्मा, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज जिंदल, विपिन बिजली वाले, दीपक गोयल, अजीत शर्मा, संदीप गोयल रेवड़ी, माधव जिंदल और मयूर अग्रवाल सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।