भुवनेश्वर कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। स्विंग मास्टर भुवनेश्वर ने कहा है कि एक बार फिर मीडिया की तरफ से गलत खबरें फैलाई जा रही हैं कि मैं पिता बनने वाला हूं। उन्होंने कहा है कि कृपया बिना पूर्ण जानकारी किए कोई भी ऐसी खबर न फैलाएं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि किसी के निजी जिंदगी के बारे में बिना सच जाने के ऐसा कुछ न कहें या लिखें। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है, इसलिए कोर्इ भी एेसी खबर न फैलाएं, जो सही नहीं हो। उन्होंने इस बात को लेकर ट्वीट किया।