12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस फाइनलिस्ट अर्चना को जान से मारने की धमकी, प्रियंका गांधी के PA पर FIR

प्रियंका गांधी वाड्रा के PA संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बिग बॉस की फाइनलिस्ट रही अर्चना गौतम के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 08, 2023

प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ बिग बॉस से फेम अर्चना गौतम ने मेरठ में दर्ज कराया मुकदमा

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ अर्चना गौतम। फाइल फोटो

मेरठ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के PA संदीप सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कांग्रेस नेत्री, बिगबॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने परतापुर थाने में संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने संदीप सिंह पर जातिसूचक शब्द कहने, अपमानित करने का आरोप लगाया है।

अर्चना गौतम के पिता का आरोप है कि प्रियंका गांधी के कहने पर उनकी बेटी 26 फरवरी 2023 को रायपुर में कांग्रेस के महाअधिवेशन में गई थी। वहां पर अर्चना ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने का समय पीए संदीप सिंह से मांगा।

यह भी पढ़ें : Shab-e-Barat 2023: आज रात भर होगी खुदा की इबादत, कब्रिस्तान में मांगी जाएगी माफी

लेकिन पीए ने प्रियंका से मिलवाने से मना कर दिया। पीए संदीप कुमार ने अर्चना से अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक व अमर्यादित टिप्पणी की। प्रियंका गांधी के पीए संदीप ने अर्चना गौतम को सबके सामने अधिवेशन मंच पर जाने से मना कर दिया।

अर्चना की मानसिक स्थिति पर गहरा असर
अर्चना गौतम के पिता का आरोप है कि प्रियंका गांधी के पीए संदीप ने उनकी बेटी को इशारों में अलग होकर बात करने की कोशिश की। इसी दौरान अर्चना को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए जेल में डलवाने व जान से मारने की धमकी दी। इससे अर्चना की मानसिक स्थिति पर गहरा असर हुआ है।

यह भी पढ़ें : Holi weather update: होली खेलने से पहले जान ले आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर ट्रांसफर होगा मुकदमा
अर्चना के पिता ने बताया क‌ि संदीप ने उठाने की धमकी देते हुए अपमानित किया है। इसका वीडियो वहां के कैमरामैन के पास है। इस संबंध में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मुकदमे को रायपुर स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी।