25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस ब्राह्मण महिला को भाजपा ने बनाया पश्चिमी क्षेत्र की ‘अध्यक्ष’, वजह जानकर विपक्ष में हलचल

वर्षा कौशिक बनीं पश्चिमी उप्र क्षेत्र की महिला मोर्चा अध्यक्ष। अटल बिहारी के साथ रहीं शकुंतला कौशिक की पुत्रवधू वर्षा कौशिक। टीम मोहित बेनीवाल में मेरठ से तीन चेहरों केा मिली जगह।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jun 23, 2021

varsha_kaushik013424_1624401067_1624401067.jpg

मेरठ। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल द्वारा कर दी गई है। जिसमें मेरठ की वर्षा कौशिक को पश्चिमी क्षेत्र की महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के तेजा गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के सुखविंदर सोम युवा मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष् बने हैं। पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मेरठ निवासी हरवीर पाल को बनाया गया है। रामपुर के हंसराम जाटव अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। मेरठ के जावेद मलिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह से टीम मोहि बेनीवाल में मेरठ से तीन लोगों को भाजपा पश्चिमी क्षेत्र की टीम में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़े-बड़े निवेशक लगा रहे हैं डिस्टलरी, 1250.44 करोड़ रुपए का किया गया निवेश मिलेगी ढेर सारी नौकरियां

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के तीन दिवसीय यूपी प्रवास के बाद भाजपा के अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की नई टीम की घोषणा में तेजी आई है। पश्चिमी उप्र क्षेत्र की महिला मोर्चा बनाए जाने पर भाजपा नेत्री वर्षा कौशिक ने बताया कि वे पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम करेंगी। केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें प्रदेश में छोटे उद्योगों से बढ़े राेजगार के अवसर, बढ़ रहा निवेश

वहीं पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि जल्द ही अन्य मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मुकेश बेनीवाल ने बताया कि वर्षा कौशिक के महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने से पश्चिमी क्षेत्र की महिला मोर्चा टीम मजबूत होगी। बता दे कि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा कौशिक अटल जी के साथ जनसंघ की संस्थापक टीम में रहीं शकुंतला कौशिक की पुत्रवधू हैं। शकुंतला कौशिक मेरठ में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में बहुत पुराना नाम है। वर्षा कौशिक को क्षेत्रीय टीम में जगह देकर जातीय संतुलन भी साधने की कोशिश की गई है।